खेल

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम घोषित, रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को 15 खिलाड़ियों में मिला मौका

शाई होप वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व करते रहेंगे, जबकि अल्जारी जोसेफ को नया उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर शेरफेन रदरफोर्ड और सीम बॉलिंग ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम घोषित, रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम घोषित, रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को मिला मौका फोटोः सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। टीम के 15 खिलाड़ियों में ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को भी मौका दिया गया है। इसे कैरेबियाई टीम की अगले आईसीसी विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके अलावा अल्जारी जोसेफ को वेस्टइंडीज का नया उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि शाई होप टीम का नेतृत्व करते रहेंगे। टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर शेरफेन रदरफोर्ड और सीम बॉलिंग ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड को मौका मिला है। इन्होंने सीनियर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला कॉल-अप अर्जित किया है।

वेस्टइंडीज टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, "हमने अल्जारी जोसेफ को उप कप्तान नियुक्त किया क्योंकि उन्होंने हाल ही में सुपर 50 कप के दौरान लीवार्ड आइलैंड्स हरिकेंस के लिए अपने दमदार नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया था। हमारा मानना है कि प्रदर्शन और अवसरों के साथ वह वेस्टइंडीज क्रिकेट में भविष्य के कप्तान हो सकते हैं।"

चयन पैनल ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज शेन डाउरिच और सलामी बल्लेबाज केजॉर्न ओटले को भी वापस टीम में मौका दिया है। डाउरिच ने मई, 2019 में अपना एकमात्र वनडे खेला था। केजॉर्न ओटले ने जनवरी 2021 में दो वनडे मैच खेले थे। अनुभवी जेसन होल्डर और सफेद गेंद विशेषज्ञ निकोलस पूरन को क्रमशः टेस्ट अभियान और अगले साल के टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए दरकिनार कर दिया गया है।

दो बार की विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज टीम भारत में हाल ही में समाप्त हुए क्रिकेट विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण सेमीफाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल रही। अब उसकी निगाह 2027 में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में होने वाले अगले टूर्नामेंट के ऊपर है।

सीरीज के पहले दो वनडे क्रमशः 3 और 6 दिसंबर को एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होंगे। आखिरी वनडे 9 दिसंबर को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम:

शाई होप (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़े, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, शेन डाउरिच, मैथ्यू फ़ोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, केजॉर्न ओटले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!