खेल

वुमंस चेस वर्ल्ड कप: दिव्या देशमुख फाइनल में पहुंची, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं, हम्पी खेलेंगी टाई-ब्रेकर

दिव्या ने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोनर झू और हमवतन ग्रैंडमास्टर डी हरिका को क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा बरकरार रखा और टैन के खिलाफ 101 चाल में जीत उनके बढ़ते शतरंज कौशल का प्रमाण था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने बुधवार को यहां फिडे महिला विश्व शतरंज कप के सेमीफाइनल के दूसरे गेम में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की झोंगयी टैन को पराजित कर मिनी मैच 1.5-0.5 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

इस प्रक्रिया में दिव्या कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गईं।

Published: undefined

फाइनल में जगह बनाने के साथ ही अगले साल महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में उनका प्रवेश भी सुनिश्चित हो गया है जिससे मौजूदा महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू के प्रतिद्वंदी का फैसला होगा।

Published: undefined

दिव्या ने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोनर झू और हमवतन ग्रैंडमास्टर डी हरिका को क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा बरकरार रखा और टैन के खिलाफ 101 चाल में जीत उनके बढ़ते शतरंज कौशल का प्रमाण था।

Published: undefined

दूसरे सेमीफाइनल में कोनेरू हम्पी ने 75 चाल में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त टिंगजी लेई के साथ ड्रॉ खेला।

हम्पी अब छोटे प्रारूप में लेई के खिलाफ टाई-ब्रेकर खेलेंगी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined