
टोक्यो ओलंपिक में रेसलर दीपक पूनिया 86 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में नाकाम साबित हुए। आखिरी सेकंड में माइल्स ने जीत का दाव लगाते हुए 3-2 से ये मैच जीता है
सइससे पहले कुछ समय पहले ही कुश्ती में भारत के पहलवान रवि दहिया ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। गोल्ड मेडल के मैच में आज रवि दहिया का सामना हुआ आरओसी के जावुर के साथ। उन्हें फाइनल मुकाबले में जावुर ने 7-4 से मात दी। इसी के साथ भारत की 13 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद को भी झटका लगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए