वीडियो

वीडियो: हिंद महासागर में मिला 14 टांगों वाला समुद्री कॉक्रोच, वजन और साइज ने उड़ाई वैज्ञानिकों की नींद!

सिंगापुर के रिसर्चर्स को हिंद महासागर में एक ऐसा जीव मिला जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। यह जीव दिखता तो कॉक्रोच जैसा है लेकिन उसके 14 पैर हैं। इस अजीबो-गरीब कॉक्रोच को जायंट सी कॉक्रोच या डीप सी कॉक्रोच भी कहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समुद्र अपने आप में कई रहस्यों को समाए बैठा है। जी हां ये अपने आप में कई बार सच साबित भी हुआ है। समुद्र के रहस्य को कोई अबतक जान नहीं पाया है, फिर चाहे वो वैज्ञानिक ही क्यों ना हो। सुमद्र में कौन कौन से जीव हैं ये सवाल हर किसी के जहन में है, लेकिन इसका जवाब अबतक नहीं मिला है। और मिले भी तो कैसे इसी समुद्र से हर दिन एक नए प्रकार का जीव सामने आ जाता है, जिससे सब हैरान भी रहते हैं। महासागर की गहराइयों में आज भी ऐसे कई जीव हैं जिसका खोज किया जाना बाकि है। हाल ही में सिंगापुर के रिसर्चर्स को हिंद महासागर में एक ऐसा जीव मिला जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। यह जीव दिखता तो कॉक्रोच जैसा है लेकिन उसके 14 पैर हैं। इस 14 पैर वाले समुद्री कॉक्रोच का बायोलॉजिकल नाम 'बैथीनोमस रकसासा' है।

इससे पहले भी कई समुद्री कॉक्रोच की प्रजाति की खोज की जा चुकी है लेकिन हिंद महासागर में जिस जीव की खोज की गई है वह समुद्री कॉक्रोच की एक नई प्रजाति है। इसका आकार भी दूसरे कॉक्रोचों से बहुत बड़ा है। जो वाकई में डरावना है। इससे पहले ये कॉक्रोच साल 2018 में पहली बार इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में बैनटेन के तट के नजदीक देखा गया था लेकिन उसके बाद से इसे कभी नहीं देखा गया। अब यह हिंद महासागर की गहराइयों में मिला वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव जमीन पर चलने वाले कॉक्रोच से काफी मिलता जुलता है और यह एक समुद्री आइसोपॉड की प्रजाति का क्रस्टेशियन जीव है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • CPI सांसद ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र, इस्तीफे और सार्वजनिक जीवन से गायब होने पर जताई चिंता

  • ,
  • TMC सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, लोकसभा में बुधवार को BJP सांसदों के अमर्यादित आचरण की शिकायत की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप पर जुर्माना लगाने के फैसले का खारिज और पाक के सिंध में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

  • ,
  • कौन हो देश का उपराष्ट्रपति? संघ का वफादार स्वंयसेवक या फिर संविधान को समझने वाला सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज