
अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक आया था। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए।अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए