वीडियो

बिहार: BJP विधायक के देवर शराब के साथ गिरफ्तार, कार की बोनट में शराब छिपाकर कर रहे थे तस्करी, देखें वीडियो

पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शराब पकड़ी गई।

कार की बेनट में पकड़ी गई शराब।
कार की बेनट में पकड़ी गई शराब। फोटो: सोशल मीडिया

बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोग शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि शराबबंदी में वीआईपी लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ने शराब तस्करी में जुटे हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गोलपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बीजेपी विधायक कुसुम देवी के देवर अशोक सिंह और उनके साथी हरिकेश साह को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इनकी कार की बोनट से 4 कार्टन में रखी देसी शराब बरामद किया गया।

Published: undefined

पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शराब पकड़ी गई। कार के बोनट में छिपाकर देसी शराब ले जाया जा रहा था। शराब की खेप उत्तर प्रदेश से गोपालगंज लाई जा रही थी। शराब के साथ गिरफ्तार बीजेपी विधायक के देवर अशोक सिंह ख्वाजेपुर पंचायत की मुखिया के पति भी हैं।

Published: undefined

इससे पहले गोपालगंज की सदर एसडीएम वर्षा सिंह ने भी शराब तस्करी के आरोप में अशोक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उस समय भी उनकी गिरफ्तारी पर खूब हंगामा हुआ था। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक, नाराज CJI ने कहा था- बदनाम करने..

  • ,
  • टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने पर फैसला टाला, नोएल टाटा ने रखी कुछ शर्तें

  • ,
  • ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT की किताब की बिक्री पर रोक, चीफ जस्टिस के कड़े रुख के बाद फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: तांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती और पूजा भट्ट ने जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास शेयर किया

  • ,
  • झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल प्रदेश में मौत, दोस्तों के संग गया था घूमने, जांच में खुले कई राज