
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश में तीन फेज में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले फेज में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में बिहार की बाकी सभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे, पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव है। 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा। 6 लाख फेस शिल्ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। आयोग ने बताया कि इस बार मतदान का समय बढ़ाया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।
शुक्रवार को पटना में बीजेपी कार्यकर्ता और पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पटना में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के विरुद्ध बीजेपी दफ्तर का घेराव किया। जिसके बाद BJP कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। आपको बता दें, किसान बिल को लेकर किसानों ने शुक्रवार यानी 25 सितंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीच सड़क एक वाहन में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वाहन में पप्पू यादव पोस्टर लगा हुआ है। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़कर पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता पर लाठी से एक के बाद एक कई वार करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद बीजेपी कार्यकार्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वह अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद वह लगभग 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। आखिरी वक्त में सिंगर ECMO और दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आपको बता दें एस पी बालासुब्रमण्यम गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे, जिन्हें अब तक 6 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवार्ड सम्मान मिल चुका है। बॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह आवाज बेहद खास है, क्योंकि एक समय पर इन्हें सलमान खान की आवाज माना जाता था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए