
उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस आज शक्ति प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने पुराने किले अमेठी में पहुंचे हैं। अमेठी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी में पद यात्रा कर रहे हैं।
राहुल प्रियंका गांधी की ये पदयात्रा पूरे 6.5 KM की है। अपने नेता का साथ देने के लिए हजारों की संख्या में लोग अमेठी में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अमेठी की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined