वीडियो

वीडियो: गरीबों की मदद के लिए आगे आई कांग्रेस, वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सामुदायिक रसोई में बनाया भोजन

दिल्ली में कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से गरीबों और जरुरतमंदों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सामुदायिक रसोई में भोजन बनाया और जरूरतमंदों को भोजन भी बांटा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जब पूरा देश कोरोना से प्रभावित होने के बाद लॉकडाउन से गुजर रहा है, ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जिनके लिए खाने के लाले पड़ गए हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो दिहाड़ी करके दिन का गुजारा चलाते थे। गरीबों और जरुरतमंदों की मदद के लिए कई संस्थाएं आगे आई हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में तमाम नेता भी मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी मंगलवार को सामुदायिक रसोई पहुंचे। यहां पर उन्होंने भोजन बनाने में लोगों की मदद की। अधीर रंजन चौधरी ने गरीब लोगों को भोजन भी वितरित किया।

कोरोना के खिलाफ देश के जंग में हर कोई अपने-अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। लॉकडाउन से लोगों के सामने भोजन की समस्या पैदा हो गई है। वहीं, बहुत सारे गरीब और बेघर लोग है जिनको भोजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में कई जागरूक लोग कम्युनिटी किचन चलाकर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल