वीडियो

'किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे मोदी', कांग्रेस बोली- इन्हें नहीं मिला न्याय तो समय आने पर ये करेंगे आपका न्याय

लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखीमपुर हिंसा(Lakhimpur Kheri violence) को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो को ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) को लेकर पीएम मोदी ने अब तक एक शब्द नहीं कहा है।

फोटो: सोशल मीडिया

'पीड़ितो को अभी भी न्याय मिलने में संदेह है'

वीडियो में आगे कहा है कि वैसे तो पीएम किसानों के बड़े पैरोकार बनते हैं, लेकिन इस घटना पर उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। कांग्रेस ने आगे कहा है कि जनआक्रोश को देखते हुए भले ही योगी सरकार ने आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की हो, पर पीड़ितो को अभी भी न्याय मिलने में संदेह है।

फोटो: सोशल मीडिया

बर्खास्त हों केंद्रीय मंत्री- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि जब आरोपी का पिता केंद्रीय मंत्री हो तो यूपी पुलिस की क्या हैसियत कि वो कार्रवाई करे। ऐसे में पीएम को देश की जनता को भरोसा दिलाना चाहिए कि पीड़ितों का विश्वास जीतना चाहिए। कांग्रेस ने आगे कहा है कि पीएम मोदी को तुरंत केंद्रीय मंत्री टेनी को बर्खास्त करना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने आगे कहा कि यकीन मानिए अगर किसानों को समय रहते न्याय नहीं मिला तो वक्त आने पर वे आपका न्याय बकायदा करेंगे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!