
26 नवंबर की तारीख संविधान को सेलिब्रेट करने का दिन है, लेकिन यह दिन हमें याद भी दिलाता है कि क्या अपने संविधान द्वारा दिए गए मूल अधिकारों के प्रति सचेत हैं। कहीं लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाली सत्ता इन अधिकारों का हनन तो नहीं कर रही है, अगर कर रही तो कैसे। इस वीडियो में लीगल रिसर्चर सागरिका रजौरा मूलभूत अधिकारों पर बात करेंगी और बताएंगी कि कैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 और 24), धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, कॉन्स्टिट्यूशनल रेमिडीज का अधिकार मतलब संवैधानिक उपचारों का अधिकार जिसमें हर व्यक्ति के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार है, का बीते एक दशक में हनन हुआ है और क्यों इन अधिकारों का हनन संविधान का हनन है। देखिए यह वीडियो
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए