वीडियो

वीडियो: कोरोना को लेकर इन राज्यों से आ रही डराने वाली खबर! जानें चौथी लहर पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट्स?

दिल्‍ली से पिछले 24 घंटों में 299 केस आए जो 40 दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। गुड़गांव में 43 दिन बाद बुधवार को 24 घंटे में 146 नए संक्रमितों की पहचान हुई। नोएडा में 4 दिन में 30 से अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं जबकि गाजियाबाद के दो और स्‍कूलों में भी कोरोना केस मिले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी रफ्तार बनानी शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहर यानी एनसीआर में कोविड के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। इस बार बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले ज्यादा आ रहे हैं जिसके बाद से एक बार फिर लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अप्रैल में कोरोना के आंकड़ों में यह उछाल क्‍यों है? क्‍या यह चौथी लहर की आहट है? क्‍या नया XE वैरिएंट और चुनौतीपूर्ण होगा?हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि ये चिंता की कोई बात नहीं है, डॉक्टरों द्वारा जरूरी चीजें जैसे मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined