वीडियो

वीडियो: यूं ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनी पीवी सिंधु, खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों बहाती हैं पसीना

भारत की एक मात्र बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु अपनी फिटनेस और खेल के लिए बेहद गंभीर रहती हैं। हैदराबाद स्थित सुचित्रा बैडमिंटन एकेडमी ने सोशल मीडिया पर सिंधु के वर्कआउट की एक वीडियो साझा की है, जिसमें वे जिम में पसीना बहाती नजर आरही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ये हैं भारत की पहली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु। जिन्होंने हाल ही में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में गोल्ड जीतकर खिताब अपने नाम किया। सिंधु ने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे के दम पर यह खिताब जीता।

जिम में पसीना बहाती सिंधु को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने खेल, सेहत और फिटनेस के लिए कितनी गंभीर हैं। खुद को फिट रखने और खेल के लिए तैयार करने के लिए सिंधु अपनी एकेडेमी के जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उनके फिटनेस कोच भी पूरे जोश में उनको ट्रेन करते हैं।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप