वीडियो

वीडियो: महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के नाम का हुआ ऐलान! जानें कौन है वो शख्स जिसको मिली बाघम्बरी मठ की गद्दी?न

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर फैसला हो गया है। उनके शिष्य बलवीर गिरि उनके उत्तराधिकारी होंगे। अखाड़ा परिषद के पंच परमेंश्वरों ने वसीयत के आधार पर ये फैसला लिया है। लेकिन इसका औपचारिक ऐलान पांच अक्टूबर को सोडसी भोज के दिन किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर फैसला हो गया है। उनके शिष्य बलवीर गिरि उनके उत्तराधिकारी होंगे। अखाड़ा परिषद के पंच परमेंश्वरों ने वसीयत के आधार पर ये फैसला लिया है। लेकिन इसका औपचारिक ऐलान पांच अक्टूबर को सोडसी भोज के दिन किया जाएगा।

बलवीर गिरि का नाम इससे पहले चर्चा में नहीं था। लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मठ बाघम्बरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि ने अपने 12 पन्ने के सुसाइड नोट में बलवीर गिरि का जिक्र करते हुए उनको मठ का महंत उत्तराधिकारी बनाने के लिए लिखा था। 35 वर्ष के बलवीर गिरि उत्तराखंड के निवासी हैं। साल 2005 में बलवीर गिरि को महंत नरेंद्र गिरि ने दीक्षा दी थी और बलवीर गिरि ने सन्यास धारण कर लिया था। बलवीर गिरि हरिद्वार में बिल्केश्वर महादेव की देखरेख व व्यवस्था देखते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Sep 2021, 4:40 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • 'पंजाब में केवल आंकड़ों की राजनीति कर रही आप', नौकरियों के दावों पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा श्वेत पत्र

  • ,
  • बिहार: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, भीड़ ने बस समेत 10 वाहन फूंके, ट्रैफिक पोस्ट जलाया

  • ,
  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे