
कनाडा के रहने वाले 30 साल के जोशुआ बर्न्स ने अपने पालतू सांप की तरह नजर आने के लिए अपनी सर्जरी करवा ली। रियल लाइफ ड्रैगन बनने के लिए उन्होंने अपनी स्किन से लेकर जीभ तक सब बदल दिया है। जोशुआ ने अपनी त्वचा पर रंगीले ब्लॉक्स बनवाए हैं। इतना ही काफी नहीं था तो उन्होंने माथे पर सिलिकॉन के सींग उगा लिए। इस स्नेकमैन को देखकर सभी डर जाते हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए