वीडियो

मृणाल की बैठक-एपिसोड 17: जॉर्ज का जाना और दावोस में नई दुनिया की नई चिंताएं

मृणालकी बैठक के इस एपिसोड में चर्चा समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस के व्यक्तित्व पर। इसके अलावा हाल में हुए दावोस सम्मेलन में नई दुनिया की नई चिंताओं को लेकर खड़े होते सवालों पर भी हातचीत। साथ ही जयपुर लिटरेटर फैस्टिवल के इस रोचक प्रसंग पर टिप्पणी कि अब अमीरों के लिए अलग से लेखन की जरूरत है।

फोटो : नवजीवन
फोटो : नवजीवन 

जॉर्ज फर्नांडिस समाजवादी नेताओं की उस जमात से आते थे जिसने अंजाम की परवाह किए बिना राजनीतिक लड़ाई लड़ी। वे चिंतक होने के साथ ही एक प्रखर वक्ता भी थे। उनका जाना राजनीति में एक शून्य की तरह है।

मृणाल की बैठक में इस बार सबसे गंभीर चर्चा दावोस सम्मेलन पर, जिसमें पर्यारवरण में हो रहे बदलावों की तरफ लगातार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद कुछ खास तवज्जो नहीं दी जा सकी। इसी सम्मेलन में नई दुनिया की नई चिंताओं पर चर्चा जरूर हुई, लेकिन केंद्र में रही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी कृत्रिम बुद्ध और बायोलॉजिकर क्लोनिंग यानी प्रयोगशाला में बनते शिशुओं पर। इन विषयों पर बहस के बावजूद इसके गंभीर प्रभावों या परिणामों को लेकर कुछ खास नहीं हो पाया। मसलन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बायोलॉजिकल क्लोनिंग की परिणति किस रूप में होगा?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, 25 हजार जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर पहरा

  • ,
  • मध्यप्रदेश: रतलाम में पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

  • ,
  • CJP का तिरंगा मार्च: दिल्ली पुलिस बोली- धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं, ट्रैफिक को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

  • ,
  • दिल्ली: रातभर FIR के लिए थाने पर धरना, तड़के उदयभानु चिब समेत NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान