मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में हम चर्चा करेंगे कि किस तरह चुनावी मैदान में उतरी महिलाओं को बदनाम और होत्साहित करने की कोशिशें की जा रही हैं। ताजा मामला दिल्ली में आतिशी मार्लेना का है, जिनके खिलाफ विरोधी दल के उम्मीदवार की तरफ से अपमानजनक भाषा में पर्चे बंटवाए गए। साथ ही स्व. राजीव गांधी की पिकनिक को लेकर उच्च स्तर से लगाए जा रहे आरोपों पर गर्मा रही राजनीति से संकेत मिलते हैं कि सत्ता पक्ष में किस कदर हताशा घर चुकी है। इसके अलावा अहम बात यह कि ब्रिटेन के शाही परिवार में जहां सामंती सोच को तोड़कर रिश्ते बांधे जा रहे हैं, वहीं भारत में लोकतांत्रिक सोच को तोड़कर राजनीतिक फायदे के लिए सामंतशाही को सामने रखा जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined