वीडियो

मृणाल की बैठक- एपिसोड 36: लद्दाख में चुनावों से ठीक पहले येती के पैरों के निशान और चुनावों में फीका मतदान

मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में चर्चा की शुरुआत रहस्यमयी हिम मानव येती के पद चिह्नों की। इसके सामने आने पर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा रही। यहां समझना जरूरी है कि येती को लद्दाख इलाके में पूजा जाता है, और लद्दाख में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।  

फोटो : नवजीवन
फोटो : नवजीवन 

मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में चर्चा भारतीय सेना द्वारा रहस्यमयी हिम मानव येती के पद चिह्न की तस्वीरें शेयर करने की। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब टिप्पणियां की गईं। कुछ ने इसका मजाक उड़ाया तो कुछ लोगों ने इस बेहद गंभीर बताया। यहां समझना जरूरी है कि येती को लद्दाख इलाके में पूजा जाता है, और लद्दाख में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

इसके अलावा आज के एपिसोड में चौथे दौर के मतदान को लेकर चर्चा कि एक तरफ महाराष्ट्र के मुंबई में तो फिल्मी सितारों और उद्योगजगत की हस्तियों के कारण मतदान की खूब चर्चा रही, लेकिन दक्षिण मुंबई में मतदान का औसत काफी कम रहा। वहीं बाकी हिस्सों में मतदान प्रतिशत ने नया रिकॉर्ड बनाया।

इस वीडियो ब्लॉग के अगले हिस्से में चिंता अर्थव्यवस्था पर मंडराते खतरे को लेकर, जो तेल की कीमतों में उछाल से सामने आ खड़ा हुआ। उधर ट्विटर के कर्ताधर्ता जैक डॉर्सी एक बार फिर विवाद में फंसे नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक जनसंपर्क अभियान किया था, जिसमें लोगों ने उन्हें घेरकर तरह-तरह के सवाल दागे हैं।

इसके अलावा हिमालयी देश नेपाल के उस कदम की सराहना जिसमें एवरेस्ट पर्वत पर पर्वतारोहियों और पर्यटकों द्वारा फेंके गए कचरे को साफ करने का अभियान शुरु किया गया है। खबर है कि अब तक करीब 3000 किलो कचरा साफ किया गया है, जिसमें तरह-तरह की वस्तुएं मिली हैं। आने वाले दिनों में इस कचरे में मिले सामान की प्रदर्शनी भी की जानी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा