
बनासकांठा में एक रैली में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी 4000 किलोमीटर चले थे तो पीएम मोदी अपने महल में बैठे थे और उन्हें किसानों की दुर्दशा समझ में नहीं आएगी। कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी मेरे भाई को 'शहजादा' कहते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा भाई 4,000 किलोमीटर चला, देश के लोगों से मिला और उनसे पूछा कि उनके जीवन में क्या समस्याएं हैं। दूसरी ओर सम्राट नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं वह किसानों और महिलाओं की मजबूरी को कैसे समझ पाएंगे? नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं। उनके आसपास के लोग उनसे डरते हैं, अगर कोई आवाज उठाता भी है तो उस आवाज को दबा दिया जाता है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए