वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: संसद में राहुल गांधी बोले-देश में किसानों की हालत बेहद खराब, देखें 4 बड़ी खबरें 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने किसानों की हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र वायनाड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके साथ देखिए 4 बड़ी खबरें। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने किसानों की हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र वायनाड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यहां 8 हजार किसानों को बैंक लोन न चुकाने पर नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में सरकार ने किसानों को कम पैसा दिया जबकि अमीर कारोबारियों को ज्यादा पैसा दिया है, ये दोहरा रवैया क्यों।

कर्नाटक और गोवा के राजनीतिक हालात को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ। राज्य सभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मैं इसलिए दुखी नहीं हूं कि कल भारत सेमीफाइनल मैच हार गया बल्कि इसलिए दुखी हूं कि रोज लोकतंत्र में एक धब्बा लग रहा है। कर्नाटक और गोवा में जो रहा है वह सभी के सामने हैं।

आरटीआई एक्टिविस्ट अमित जेठवा हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट का फैसला आ गया है। बीजेपी के पूर्व सांसद दीनू बोघा सोलंकी समेत सभी सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दीनू बोघा और उसके भतीजे शिवा सोलंकी पर 15 - 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हुए कारोबारी विजय माल्या को एक और झटका लगा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या की याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका के जरिए माल्या ने सरकारी एजेंसियों द्वारा उसकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला