वीडियो

'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां प्रदर्शन करने वाले छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार कर रही है। पुलिस हड्डियां तो तोड़ सकती है, लेकिन सत्याग्रह को नहीं तोड़ सकती।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां प्रदर्शन करने वाले छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार कर रही है। केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई अन्य युवतियों को दिल्ली पुलिस ने पीटा है। मैंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। केरल में पहले ही एक 'जीरो FIR' दर्ज की जा चुकी है। हम जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केरल, राजस्थान और अदालतों में हर कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा। 1930 में, धरासना में सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियों का सामना किया था। उनमें से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। पूरी दुनिया ने यह देखा। पुलिस हड्डियां तो तोड़ सकती है, लेकिन सत्याग्रह को नहीं तोड़ सकती। भारत के युवा, खासकर युवतियां, निडर, दृढ़ और एकजुट हैं। वे हमारे लोकतंत्र के लिए खड़े हैं, और मैं उनके साथ खड़ा हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के आह्वान के बाद सड़कों पर उतरे लोग, दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • ,
  • नीले ड्रम कांड के बाद सांप कांड में आया बड़ा फैसला: पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

  • ,
  • अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • हनी सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए पेश, सेल ने मोहलत देने से किया था इनकार

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर महंगे, आयात में रिकॉर्ड गिरावट के बीच बाजार में तेजी क्यों?