
किसान नेता राकेश टिकैत की ‘दिल्ली चलो’ अपील के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के समर्थन में महापंचायत का सिलिसिला जारी है। इसी कड़ी में आज यूपी के बागपत जिले के बड़ौत तहसील मैदान में सर्वधर्म खाप महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर किसानों का सैलाब उमड़ा है। बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। महापंचायत को कवर करने के लिए नेशनल हेराल्ड की टीम पहुंची है। नवजीवन के डिजिटल एडिटर तसलीम खान और पॉलिटिकल एडिटर सैय्यद खुर्रम रज़ा यहां मौजूद हैं। देखिए उनकी खास रिपोर्ट।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined