वीडियो

सामने आया कानपुर हैवानियत का वीडियो, छेड़छाड़ के अरोपियों ने ही डंडों और पत्थरों से पीड़िता की मां को मार डाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपियों द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर उसके परिवारजनों पर हमले का एक वीडियो सामने आया है। अरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी की लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपियों द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर उसके परिवारजनों पर हमले का एक वीडियो सामने आया है। अरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी की लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में पीड़िता की मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकी, मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक हमले में शामिल 5 लोगों में से तीन को हिरासत में लिया गया है। हमले के बाद पीड़िता की मौसी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में मृतका के भाई ने अपने बयान में कहा, “हम अपने काम पर गए हुए थे और हमारी बहनें घर में अकेली थीं। करीब 8 से 10 लोग हमारे घर आए और घर की महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने लगे। इसके बाद वे उन्हें खींच कर ले गए और उन्हें बुरी तरह से पीटा। उन्होंने हमारी बहन को केस वापस लेने की धमकी दी और बाद में उसे जान से मार दिया।”

मृतका के पति ने बताया, “ आरोपियों ने घर वालों से छेड़छाड़ के पुराने मामले में केस वापस लेने को कहा और जब उन्हों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर मेरी पत्नी को मार डाला। हमले के दौरान हम घर पर नहीं थे।”

बता दें कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला 2018 का है, जिसमें पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया था। सभी आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की