वीडियो

कामगार परिवारों के ‘परंपरागत कौशल’ में छिपी है देश की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल गांधी

कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सुलतानपुर के रामचेत को जूते सिलने की मशीन भेजी थी। बदले में रामचेत ने राहुल गांधी को दो जोड़ी जूते भेजे। राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कहा कि देश के कोने-कोने में करोड़ों प्रतिभाएं हैं, उन्हें बस समर्थन की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें समर्थन की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें समर्थन की जरूरत है। फोटोः @INCIndia

कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सुलतानपुर के रामचेत को जूते सिलने की मशीन भेजी थी। बदले में रामचेत ने राहुल गांधी को दो जोड़ी जूते भेजे। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो शेयर कहा कि देश के कोने-कोने में करोड़ों प्रतिभाएं हैं, उन्हें बस समर्थन की जरूरत है। ये हमारे देश की तकदीर बदल सकते हैं।

राहुल ने एक्स पर लिखा, “कामगार परिवारों के ‘परंपरागत कौशल’ में भारत की सबसे बड़ी पूंजी छिपी है। पिछले दिनों सुल्तानपुर से वापस आते वक्त रास्ते में जूतों के कारीगर रामचेत जी से मुलाकात हुई थी, उन्होंने मेरे लिए प्रेम भाव से अपने हाथों से बनाया एक बहुत ही कम्फर्टेबल और बेहतरीन जूता भेजा है। देश के कोने-कोने में अलग-अलग स्किल वाली ऐसी करोड़ों प्रतिभाएं हैं। अगर इन ‘भारत बनाने वालों’ को जरूरी समर्थन मिले तो वह अपनी ही नहीं, देश की भी तकदीर बदल सकते हैं।“

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका

  • ,
  • यादों में महमूद: जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

  • ,
  • सिनेजीवन: कमल हासन बोले- बच्चों को जवाब की जगह मिल रही हैं लाठियां और थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय