सिनेजीवन: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत में सुधार और न्यूजीलैंड में अजय देवगन की ये फिल्म होगी रिलीज

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, बताया जा रहा है कि सरोज खान की सेहत में सुधार हो रहा है और कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

साल 2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। अभी तक एक के बाद एक कई सितारों ने इस दुनिया के अलविदा कह दिया है। इस बीच खबर सामने आई  कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अच्छी बात ये है कि उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द डिस्चार्ज हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 'कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। हम सभी लोग टेंशन में आ गए थे। अच्छी बात ये है कि उन्हें कोविड संक्रमण नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- कोरोना के चलते पोस्टपोन हुई ऋचा चड्ढा की शादी और पति को धमकी देने पर सोनू निगम पर बरसी दिव्या

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन रिलीज'

कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। यह देश घातक कोविड-19 वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के बाद सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। शेट्टी ने लिखा, "न्यूजीलैंड ने सिनेमाघरों में 'गोलमाल अगेन' को फिर से जारी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड में री-रिलीज होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। न्यूजीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और 25 जून को गोलमाल अगेन रिलीज करने के साथ अपने सिनेमाघरों को खोलने जा रहा है। सही कहा गया है - शॉस्ट मस्ट गो ऑन.."

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

फाइनल हुई शाहिद कपूर की अगली फिल्म

खबर है कि अब शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म भी फाईनल कर ली है। लॉकडाउन के पहले साजिद नाडियाडवाला ने शाहिद कपूर को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया था और अब शाहिद इस फिल्म को हां बोल कर सारी कागज़ी कार्यवाही जल्दी ही पूरी कर सकते है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म एक सोशल ड्रामा है जिसमें ढेर सारी पॉलिटिक्स होगी और बैकड्रॉप में रोमांस होगा। फिल्म की कहानी हीरोइन की दृष्टि से होगी लेकिन फिल्म में हीरो और हीरोइन दोनों का बराबर का ही रोल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

भारत-नेपाल विवाद के बीच मनीषा कोइराला ने लिया नेपाल का पक्ष

इस समय भारत-चीन और भारत- नेपाल को लेकर कई तरह के विवादों की लगातार खबरें आ रहीं हैं। लोग इन दोनों देशों के खिलाफ खड़े हैं और एकजुट होकर आवाज उठा रहे है। ऐसे में अभिनेत्री मनीषा कोइराला को एक ट्वीट करना काफी ज्यादा भारी पड़ गया और वो सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल हुई हैं। मनीषा कोईराना ने ट्वीट करते हुए नेपाल के नक्शे का समर्थन किया है। मनीषा कोइराला के ट्वीट की बात करें तो उन्होने लिखा है कि.. "क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभु राज्य के बराबर होती है। हमें मिलकर इसपर विचार करना चाहिए।" लोगों नें मनीषा की क्लास लगानी शुरु कर दी और जमकर खरी खोटी सुनाने के साथ साथ मजाक भी उड़ाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

अदिति राव हैदरी की फिल्म 'सूफीयम सुजातायम' का ट्रेलर रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'सूफीयम सुजातायम' की घोषणा की और आज इस संगीतमय प्रेम कहानी के ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए साझा किया। फिल्म में जयसूर्या और अदिति राव हैदरी हैं और यह विजय बाबू के प्रोडक्शन बैनर फ्राइडे फिल्म हाउस द्वारा निर्मित है। बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानी इस 3 जुलाई को 200+ देशों और क्षेत्रों में अपने विश्व प्रीमियर के लिए तैयार है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia