Delhi Murder Case : साक्षी के दोस्तों को जांच अधिकारी के सामने दर्ज कराने होंगे बयान, साहिल से भी है इनकी जान पहचान!

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को साक्षी और उसकी दोस्त भावना के बॉयफ्रेंड अजय ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। झबरू ने कहा कि हम शनिवार को साहिल से मिले और उससे दूर रहने को कहा था। लेकिन हमें उसके इरादों के बारे में पता नहीं था।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 20 वर्षीय साहिल द्वारा ने 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी हत्या कर दी थी। साक्षी के तीन दोस्तों को पुलिस ने जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, साक्षी के तीन दोस्तों अजय उर्फ झबरू, भावना और नीतू को मामले के संबंध में जरूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है। यह तीनों साक्षी और साहिल के बीच के मुद्दों के बारे में जानते थे।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को साक्षी और उसकी दोस्त भावना के बॉयफ्रेंड अजय ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। झबरू ने कहा कि हम शनिवार को साहिल से मिले और उससे दूर रहने को कहा था। लेकिन हमें उसके इरादों के बारे में पता नहीं था।


पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के दिन साहिल ने दोपहर में शराब पी थी। जब साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी, तब साहिल ने साक्षी को करीब 20 बार चाकू मारा था। इतना ही नहीं साहिल ने कई बार बड़े पत्थर से वार करके उसे कुचल दिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन बंद कर लिया था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के हाथ अभी वह चाकू नहीं लगा है जिससे साहिल ने साक्षी की हत्या की थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia