कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे पुलिस गिरफ्त से दूर, उसकी मां का बड़ा बयान, कहा- पुलिस उसे गोली मार दे

कुख्यात विकास दुबे की मां ने कहा कि अच्छा होगा कि अगर वह खुद सरेंडर कर दे। धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं कि पुलिस पहले पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दे। उसने बहुत बुरा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

यूपी के कानपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी कुख्यात विकास दुबे की धरपकड़ के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है। वहीं कुख्यात विकास दुबे मां सरला देवी ने विकास दुबे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विकास दुबे को मार दे। वही विकास दुबे को सलाह दी है कि उसने बहुत गलत काम किया है, वो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे।

सरला देवी का आगे कहना है कि उसने परिवार को शर्मिंदा कर दिया है। मैंने उससे 4 महीने से मुलाकात नहीं की है। मैं लखनऊ में अपने छोटे बेटे के साथ रह रही हूं। हमें उनकी वजह से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हम उनकी वजह से शर्मिंदा हैं।


गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि कई घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र, शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, दो सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही शहीद हो गए। इसके अलावा सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: 15 साल पहले गिरफ्तार हुआ था पुलिस कर्मियों का ‘हत्यारा’ विकास दुबे, घायल SO ने बताई आंखों देखी

कानपुर: फायरिंग कर 8 पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाला खूंखार अपराधी विकास दुबे कौन है? उस पर दर्ज हैं 60 FIR

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia