मध्य प्रदेश: दतिया में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर
फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दतिया जिले से ही राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दो समाज से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ, मामला गोलीबारी तक पहुंच गई। घटना की वजह पुरानी और मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। दो गुटों में हुए संघर्ष और गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक खेत से मवेशी भगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे कई की जान चले गई है।


इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश से लगातार विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष का मामला देखने मिला था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की थी। इस वारदात में गोली लगने से दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई थी। 

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia