यूपी फिर शर्मसार! नाबालिग जोड़े के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार

योगी सरकार में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महाराजगंज में एक नाबालिग जोड़े को कथित तौर पर 9 लोगों द्वारा पोल से बांधकर उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक नाबालिग जोड़े को कथित तौर पर नौ लोगों द्वारा पोल से बांधकर उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कथित तौर पर यह घटना 10 दिन पहले हुई थी, लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। किशोरी के परिवार वालों ने भी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा, "वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।"

एसपी ने कहा, दूसरा मामला उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने जोड़े को बांध दिया था और उनकी पिटाई की थी, जबकि तीसरा मामला आईपीसी की धारा 228 (ए) के तहत उस सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज की गई है जिसने पीड़ितों की पहचान उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित किया था।


पुलिस ने कहा कि जोड़े पर हमला करने वालों की पहचान भोलू प्रजापति, पवन प्रजापति, सहिलेश यादव, अजीत, मोहित, विश्वामित्र, मंजीत यादव, फूलबदन यादव और अवधेश प्रजापति के रूप में की गई है

इसे भी पढ़ें: बंगाल BJP अध्यक्ष बोले जा चुका है कोरोना, क्या हर रोज हजारों संक्रमितों का आना, सैकड़ों लोगों की मौत झूठ है?

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia