सिर्फ 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत को बेशुमार शोहरत,पैसा और मुकाम सबकुछ मिला, फिर खुदकुशी क्यों की?

सुशांत का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। सुशांत ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी जो अभी रिलीज नहीं हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की।रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। सुशांत सिंह राजपूत 34 साल के थे।

इसे भी पढ़ें- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, बांद्रा में अपने घर पर लगाई फांसी

सुशांत का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। सुशांत ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। साल 2000 में सुशांत के पिता का ट्रांसफर दिल्ली में हुआ और सुशांत भी उनके साथ आ गए। पढ़ने में बड़े अव्वल आने वाले सुशांत ने इंजीनियरिंग करने की ठानी। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को जॉइन कर लिया, जिसके चलते सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए।

'पवित्र रिश्ता' ​से मिली थी सुशांत सिंह राजपूत को पहचान

21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय किया। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से पहचान ​मिली ​थी। 'पवित्र रिश्ता' ​सीरियल में सुशांत के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंड भी नजर आई थीं। इस सीरियल से उन्हें खास पहचान मिली थी। लोगों ने उन्हें इस शो में खूब पसन्द किया था।

फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीविड में रखा था कदम

सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। पहली ही फिल्म से दर्शकों और समीक्षकों की वाहवाही लूटने के बाद सुशांत ने रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर, स्पोर्ट्स आदि जॉनर की फिल्में कीं और सभी में उम्दा काम किया। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में भी सुशांत सिंह नजर आए थे, इसके बाद एक एक कर पी.के (2014), डिटेक्टिव बोमेश बख़्शी (2015)

इसके बाद साल 2016 में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर आधारित फिल्म एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पर सुशांत सिंह ने अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह ने कड़ी मेहनत की थी कई बार इस बात को सुशांत दोहरा चुके थे। इसके बाद सुशांत सिंह फिल्म राब्ता(2017), वेलकम टू न्यूयॉर्क(2018) केदारनाथ (2018), सोनचिड़िया(2019), छिछोरे(2019), ड्राइव (2019) फिल्म में वो नजर आए।

अभी रिलीज नहीं हुई सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'

सुशांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा को लेकर चर्चा में बने हुए थे। बार बार सुशांत की फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा अगले साल 8 मई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया था। ये एक रोमांटिक फिल्म हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia