असहाय-बेघरों की मदद के लिए आगे आई युवा कांग्रेस, सामुदायिक रसोई में तब्दील हुआ दफ्तर, प्रियंका ने किया सलाम

असहाय और बेघरों को भोजन परोसने के लिए युवा कांग्रेस ने अपने मुख्यालय को सामुदायिक रसोई में तब्दील कर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के इस कदम को सलाम किया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

इस समय देश दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर कोरोना का डर तो दूसरी ओर भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। देश के हालात ऐसे हैं कि हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए हैं। ना रहने को घर है ना जेब में पैसा.. यहां तक की खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। इसमें ज्यादातक वो लोग हैं जो दिहाड़ी करके दिन गुजारा करते थे। हालांकि इसके उलट एक तस्वीर ऐसी भी है जहां इस तरह के जरुरतमंदों की मदद की कोशिश की जा रही है। जिसे देख हर कोई दिल से सलाम कर रहा है। जरा नीचे दी गई तस्वीर को देखिए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

ये तस्वीर किसी होटल या गोदाम की नहीं है बल्कि ये तस्वीर राष्ट्रीय राजधानी में रायसीना रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस मुख्यालय की है। जहां लॉकडाउन के दौरान असहाय और बेघरों को भोजन परोसने के लिए युवा कांग्रेस ने अपने मुख्यालय को सामुदायिक रसोई में तब्दील कर दिया है। पार्टी की युवा शाखा ने मुख्यालय में एक ऑटोमेटिक रोटी बनाने वाली मशीन को भी स्थापित किया है। आपको बता दें, ये मशीन एक घंटे में 1,000 रोटियां तैयार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- कोरोना लॉकडाउन: अमेठी के गरीबों-जरूरतमंदों के लिए आगे आए राहुल गांधी, राहत सामग्री भेजी

फोटो: IANS
फोटो: IANS

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का कहना है कि "हम सभी को आगे आना चाहिए और COVID -19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्र को एकजुट और मजबूत रहने की जरूरत है, क्योंकि हम एकजुट होकर ही इस बीमारी को हरा सकते हैं।" श्रीनिवास ने बताया कि 'यूथ कांग्रेस ने अपने रायसीना रोड कार्यालय को ना सिर्फ सामुदायिक रसोई में तब्दील किया है बल्कि यहां असहाय और बेघरों को खाना भी परोसा जाएगा। श्रीनिवास ने कहा कि हम हर दिन हजारों लोगों तक ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

भारतीय युवा कांग्रेस के इस कदम को ना सिर्फ देश ने बल्कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सलाम किया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूथ कांग्रेस अपने कार्यालय को सामुदायिक रसोई में तब्दील कर जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने का काम कर रही है। आपदा के समय में ऐसे अभूतपूर्व कदम उठाना देश की सच्ची सेवा है। यूथ कांग्रेस के तमाम सिपाहियों का यह प्रयास प्रेरणादाई है। आपको सलाम।

इसे भी पढ़ें- वीडियो: गरीबों की मदद के लिए आगे आई कांग्रेस, वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सामुदायिक रसोई में बनाया भोजन


गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच हजारों की संख्या में लोग घर से बेघर हो गए हैं। ना उनके पास खाने को कुछ है ना रहने को घर। ऐसे में कांग्रेस लगातरा इस तरह मदद के लिए आगे आ रही है। गरीबों की मदद के लिए इससे पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अमेठी में जरुरतमंदों के लिए सेनिटाइजर, मास्क समेत गेहूं और चावल भी बंटवाए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia