खड़गे ने नेपाल के हालात पर जताया दुख, केंद्र से लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की

खड़गे ने कहा कि इस कठिन समय में भारत को नेपाल को भी हर संभव मानवीय सहायता मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।

खड़गे ने नेपाल के हालात पर जताया दुख, केंद्र से लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की
i

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और भारत सरकार से आग्रह किया कि नेपाल में लापता 100 से अधिक भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए कदम उठाएं

कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से वह हतप्रभ और दुखी हैं तथा इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल में 100 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबरों को लेकर गहरी चिंता है।


भारत नेपाल को भी हर संभव मदद करे

खड़गे ने भारत सरकार से लापता लोगों का पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत को नेपाल को भी हर संभव मानवीय सहायता मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।

इसे भी पढ़ेंः नेपाल-चीन बॉर्डर पर फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, 4 जवान लापता, सड़क-बिजली से पावर प्रोजेक्ट तक तबाह

अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत से सटे इलाके में आई अचानक बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा। अधिकतर भारतीय तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ेंः नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही: 7 की मौत, 105 भारतीयों सहित 291 विदेशी पर्यटक लापता, यातायात ठप, एडवाइजरी जारी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए