राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने संसद भवन में दी श्रद्धांजलि

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, लाल कृष्ण आडवाणी, गुलाम नबी आजाद और कई सासदों ने उनकी 75 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें संसद भवन में श्रद्धांजलि दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

20 Aug 2019, 12:55 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

20 Aug 2019, 12:17 PM

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने संसद भवन में दी श्रद्धांजलि

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, लाल कृष्ण आडवाणी, गुलाम नबी आजाद और कई सासदों ने उनकी 75 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें संसद भवन में श्रद्धांजलि दी।

20 Aug 2019, 10:50 AM

मुश्किल राहों में भी मुस्कुराते हुए चलते रहना मैंने अपने पिता से सिखा है: प्रियंका गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की आज 74 वीं जयंती है। इस अवसर अपने पिता को याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, “लोगों द्वारा मेरे खिलाफ कही जा रही कहानियों को सुनना और उसे अपने दिल जगह देने की कला मैंने अपने पिता से सिखा है।” उन्होंने कहा कि, “मुश्किल राहों में भी मुस्कुराते हुए चलते रहना भी मेरे पिता ने ही मुझे सिखाया है।”


20 Aug 2019, 10:05 AM

छत्तीसगढ़: रायपुर में "सद्भावना दौड़" का आयोजन, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई हरी झंडी

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर रायपुर में "सद्भावना दौड़" का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

20 Aug 2019, 8:55 AM

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।


20 Aug 2019, 8:53 AM

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने श्रद्धाजंलि दी

देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ पर उनकी समाधि वीर भूमि पर श्रद्धाजंलि दी।

20 Aug 2019, 8:46 AM

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि दी

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। दिल्ली में स्थित उनकी समाधि वीर भूमि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनको श्रद्धांजलि दी।


20 Aug 2019, 8:44 AM

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अहमद पटेल ने श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और भूपिंदर सिंह हुड्डा ने उनकी समाधि वीर भूमि पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

20 Aug 2019, 8:36 AM

सभी से प्यार करना, क्षमा करना और नफरत नहीं करना मुझे मेरे पिता ने सिखाया है: राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता श्री राजीव गांधी को उनके 75 वीं जयंती पर याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “आज हम देशभक्त और दूरदर्शी राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मना रहे हैं, जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। मेरे लिए वो एक प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया था कि, हमें किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मुझे यही सिखाया कि हमसा सब से प्यार करो और सब को क्षमा करो।”


20 Aug 2019, 8:20 AM

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज, उनके शब्द आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हैं: कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। उनकी 75वीं जयंती पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, “भारत की ताकत विविधता में एकता है। आज हम श्री राजीव गांधी को उनकी 75 वीं जयंती पर याद कर रहे हैं। जो बातें उन्होंने पहले कहीं थी वो आज पहले से भी ज्यादा प्रासंगिक हैं। आज सांप्रदायकि ताकतें हमारी एकता को तोड़ना चाहते हैं लेकिन, हमें हर हाल में हमें उन्हें परास्त करना है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia