'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान: प्रियंका गांधी बोलीं- हर एक हस्ताक्षर, वोट जितना ही महत्वपूर्ण

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा, “प्रत्येक हस्ताक्षर, प्रत्येक वोट जितना ही महत्वपूर्ण है। हमारे साथ जुड़ें और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा के लिए अपना समर्थन दिखाएं।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कांग्रेस के 'वोट चोरी हस्ताक्षर' अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि देश को एक जीवंत लोकतंत्र बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा। कांग्रेस देशभर में वोट चोरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। ये अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रियंका गांधी का संदेश

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा, “आपका हर एक हस्ताक्षर, प्रत्येक वोट जितना ही महत्वपूर्ण है। हमारे साथ जुड़ें और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा के लिए अपना समर्थन दिखाएं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम प्रत्येक व्यक्ति के मतदान के अधिकार और हमारे उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, जो हमें एक जीवंत लोकतंत्र बनाते हैं।"


वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावर

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगातार हमलावर है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इस दौरान राहुल गांधी 16 दिनों में कुल 20 जिलों की यात्रा की। इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर 2025 को पटना में एक विशाल रैली के साथ समाप्त हुई। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia