सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद और भाई को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, वॉर क्राइम के पाए गए दोषी, 5 लाख लोगों की गई थी जान

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई एक अदालत ने को मौत की सजा सुनाई है। दोनों पर सीरिया में करीब 14 सालों तक चले संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध करने के आरोप थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को मौत की सजा सुनाई। दोनों पर सीरिया में करीब 14 वर्षों तक चले संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध (वॉर क्राइम) करने के आरोप थे। इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोगों की जान गई थी।

अदालत ने दोनों को उनकी गैरमौजूदगी में यह सजा सुनाई। बताया गया है कि जब दिसंबर 2014 में विद्रोहियों ने दमिश्क में प्रवेश किया था, तब बशर अल-असद और उनके भाई माहेर रूस चले गए थे।

असद के रिश्तेदार को भी मिली मौत की सजा

इसी मामले में बशर अल-असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब पर दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में उस कार्रवाई की अगुवाई करने का आरोप था, जिसे 2011 में शुरू हुए विद्रोह की प्रमुख घटनाओं में से एक माना जाता है। बाद में यही संघर्ष व्यापक गृह युद्ध में बदल गया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में नजीब को कैदी की पोशाक में एक पिंजरे के भीतर खड़ा किया गया था। न्यायाधीश ने इसी दौरान उनके खिलाफ मौत की सजा सुनाई।


दारा में राजनीतिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थे नजीब

आतिफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। 2011 में बशर अल-असद के शासन के दौरान वह दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा इकाई के प्रमुख के तौर पर तैनात थे।

बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नजीब उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ असद शासन के दौरान किए गए कथित अपराधों को लेकर न्यायिक कार्रवाई की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए