'यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को सैन्य, आर्थिक और साइबर सभी मोर्चो पर भारी नुकसान, रूसी मुद्रा अब सिर्फ कागज'

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद रूस को सैन्य, आर्थिक और साइबर-सभी मोर्चो पर विनाशकारी नुकसान हो रहा है।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद रूस को सैन्य, आर्थिक और साइबर-सभी मोर्चो पर विनाशकारी नुकसान हो रहा है।


रेजनिक के शब्दों में: "122 घंटे का प्रतिरोध। हमारे रक्षकों की वीरता नए मोर्चे खोल रही है जहां दुश्मन नुकसान झेल रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर, रूस को पहले ही विनाशकारी नुकसान हुआ है। रूसी मुद्रा अब सिर्फ कागज है। रूसी तेल निर्यात पर पहला प्रतिबंध घोषित किया गया है।"


यूक्रेन के मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि यूरोप से हथियारों की आपूर्ति बढ़ रही है। अन्य सभी जरूरतें भी यूरोप की सहायता से पूरी की जा रही हैं। रूस में, सैकड़ों हजारों लोग पहले ही जान चुके हैं कि उनकी सरकार उनसे झूठ बोल रही है, कि कोई 'विशेष अभियान' नहीं है, और इसके बजाय, एक आक्रामक युद्ध है, जो पहले ही हजारों रूसियों को मार चुका है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Mar 2022, 4:21 PM