जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, 1932 में भी हुई थी ऐसी घटना, PM का हुआ था मर्डर

साल 1932 और तारीख था 15 मई। तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी पर एक युवा नेवी ऑफिसर ने हमला किया था। आज भी जापान और दुनिया के इतिहास में इस घटना को 5.15 घटना के नाम से जाना जाता है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को नारा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। आधिकारिक प्रसारक एनएचके ने ट्वीट किया, "अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो गई है। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी।"

पुलिस ने बताया कि आबे को पीठ में एक के बाद एक लगातार दो गोली लगी, जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर अब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। जिस तरह से शिंजो आबे की हत्या हुई है, वैसे ही घटना जापान में साल 1932 में हुई थी जिसमें एक नेवी ऑफिसर ने जापान के पीएम को मार डाला था।

साल 1932 में एक नेवी ऑफिसर ने जापान के पीएम को मार डाला था


साल 1932 और तारीख था 15 मई। तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी पर एक युवा नेवी ऑफिसर ने हमला किया था। आज भी जापान और दुनिया के इतिहास में इस घटना को 5.15 घटना के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि यह हमला जापान में तख्‍तापलट की कोशिशों का नतीजा था। इस हमले में इम्‍पीरियल जापानी आर्मी के कैडेट्स भी शामिल थे। हमले में लीग ऑफ ब्‍लड नाम के चरमपंथी संगठन के लोग भी थे।


जापान में हर साल में गोलीबारी की करीब 10 घटनाएं ही होती हैं

आंकड़ों के मुताबिक, जापान में हर साल में गोलीबारी की करीब 10 घटनाएं ही होती हैं। ऐसे में पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला चौंकाने वाली बात है। उनकी सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर भी अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

सबसे कम उम्र का पीएम होने का रिकॉर्ड

शिंजो आबे जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक पद पर रहने वाले पीएम रहे हैं। वो 52 वर्ष की उम्र में देश के पीएम चुने गए थे। उनके नाम पर सबसे कम उम्र का पीएम होने का रिकॉर्ड भी है। साल 2020 में कोलाइटिस बीमारी के चलते उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, एक भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

जापान के पूर्व PM के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- एक स्थायी विरासत छोड़ गए शिंजो आबे

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */