पुतिन से बगावत करने वाले वैगनर चीफ क्या मारे गए! रूस में विमान हादसे में 10 की मौत, यात्रियों की सूची में है नाम

रुस में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जो विमान क्रैश हुआ है उसके यात्रियों की सूची में पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन का नाम भी शामिल है।

रूसी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिझोनिव की फाइल फोटो (Getty Images)
रूसी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिझोनिव की फाइल फोटो (Getty Images)
user

नवजीवन डेस्क

रूस में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच यह विमान हादसे का शिकार हुआ। चौकाने वाली बात यह है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है उसमें सवार यात्रियों की सूची में लिस्ट में रूस की उस निजी सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है, जिसने बीते दिनों राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

रूस ने या किसी अन्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि येवगेनी इस विमान में सवार थे या नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वह विमान प्रिगोझिन का ही था। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने इमरजेंसी ऑफिसर के हवाले से कहा है कि इस विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों का भी अभी पता नहीं लगा है।


वैगनर ग्रुप एक निजी सेना है। वैगनर आर्मी रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रही थी। लेकिन पिछले कई सालों से सैन्य और खुफिया ऑपरेशंस को लेकर विवादों में भी रही है। वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन को एक जमाने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सबसे नजदीकी माना जाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते सही नहीं है। इसी सिलसिले में कुछ माह पहले प्रिगोझिन ने रूसी सेना और पुतिन के खिलाफ बगावत भी कर दी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia