मिडिल ईस्ट जंग: ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- अगले 48 घंटे अहम, सुरक्षा उपायों का करें पालन

ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है। इस बीच ईरान में मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एक आपातकालीन एडवाइजरी जारी की है।

फोटो: AI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है। ईरान में मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एक आपातकालीन एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने 7 अप्रैल 2026 को जारी एडवाइजरी में नागरिकों को अगले 48 घंटों तक अपनी सुरक्षा के लिए विशेष उपायों का पालन करने का निर्देश दिया है। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे जहां हैं, वहीं रहें और अनावश्यक गतिविधियों से बचें। आने वाले 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं, इसलिए लोगों को घर के अंदर या सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए दी गई समय सीमा से लगभग 12 घंटे पहले आई है। इस समय सीमा के तहत ईरान को 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को फिर से खोलने सहित एक समझौते पर सहमत होने को कहा गया है, अन्यथा उसे दंडात्मक हमलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।’’


वहीं ईरान ने भी होर्मुज को लेकर समझौता करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बीच ईरान के एक मंत्री की अपील सुर्खियों में है। उन्होंने ह्यूमन चेन बनाने की गुजारिश लोगों से की है। ईरानी मंत्री ने सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, यूनिवर्सिटी के छात्रों और उनके प्रोफेसरों से पावर प्लांट के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “पावर प्लांट जो हमारी राष्ट्रीय संपत्ति और पूंजी हैं, चाहे किसी भी पसंद या राजनीतिक नजरिए से देखें, वे ईरान और ईरानी युवाओं के भविष्य के हैं।” रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”  वैसे ये पहली बार नहीं है कि ईरानियों को मानव श्रृंखला बनाने के लिए कहा गया है। ईरान ने पहले भी पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय अपनी न्यूक्लियर साइट्स के चारों ओर ह्यूमन चेन बनाई हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia