IPL Auction 2024: पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा

पैट कमिंस से पहले आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन थे, जो साढ़े 18 करोड़ में बिके थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

इन खिलाड़ियों को भी मिले खरीददार

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा पर बोली शुरू हो गई है। हसारंगा की बेस प्राइस 1.50 करोड़ थी और इसी बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिय।

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र की बेस प्राइस 50 लाख थी। चेन्नई और दिल्ली उनके लिए लड़ रही हैं. चेन्नई ने उन्हें 1.80 करोड़ में खरीद लिया

शार्दुल ठाकुर पर शुरुआत में किसी ने बोली नहीं लगाई। वह 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे। आखिर में चेन्नई ने 4 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया

अफगानिस्तान के अब्दुल्ला ओमरजाई को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है। गुजरात ने उन्हें बेस प्राइस में 50 लाख में खरीदा है।

दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। मुंबई ने उन्हें पांच करोड़ रुपये खरीदा।

दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब में होड़ लगी। अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेरिल मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस वोक्स को खरीदने में पंजाब और कोलकाता ने रुचि दिखाई। अंत में पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा।  


पहले राउंड में इन खिलाड़ियों को खरीदा गया

इससे पहले नीलामी की शुरूआत वेस्टइंडीज के टी20 टीम के कप्तान रोवमन पावेल से हुई। पावेल पहले खिलाडी हैं जिन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ था। आखिर में राजस्थान ने पावेल को 7.40 करोड़ में खरीद लिया।

वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक बेस प्राइस 2 करोड़ के साथ उतरे थे। उनके लिए पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। आखिर में ब्रूक को चार करोड़ में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है। ब्रूक को पिछली नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस बार रिलीज कर दिया था।

उधर, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का बेस प्राइस दो करोड़ था। उनकी बोली 6 करोड़ के पार गई औऱ आखिर में हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में उन्हें अपने नाम कर लिया।

पहले राउंड में इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो को किसी ने नहीं खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ थी। रूसो को पहले राउंड में तो खरीदार नहीं मिला है लेकिन उन्हें बाद में भी खरीदा जा सकता है।

भारत के टेस्ट मैच में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला। वह दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। पहले राउंड में जो खिलाड़ी नहीं बिकते हैं उनको बाद में भी खरीदा जा सकता है।

करुणा नायर के बाद पहले सेट में दूसरे भारतीय मनीष पांडे को खरीदार नहीं मिला। मनीष आईपीएल में शतक जमाने वाले पहले भारतीय हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia