बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच CM नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, क्या बनाएंगे नई सरकार?

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का समय मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश नए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

विनय कुमार

बिहार के सियासी घटनाक्रम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का समय मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश नए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

बैठकों का दौर जारी

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं के साथ बैठक की। वहीं एक अणे मार्ग पर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सत्ताधारी जेडीयू की बैठक हुई। इसके अलावा कांग्रेस और हम ने भी अपने नेताओं के साथ बैठक की। इस सब के बीच ऐसी खबर की बिहार बीजेपी 1.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।


बिहार विधानसभा में संख्‍या बल का गण‍ित

बिहार विधानसभा में आरजेडी के 79, बीजेपी के 77, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआइ (एमएल) के 12, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के 4, सीपीआइ और सीपीआइ (एम) के 2-2, एआइएमआइएम के एक विधायक हैं। इनके अलावा एक नि‍र्दलीय विधायक हैं। विधानसभा की एक सीट रिक्‍त है।

आरजेडी - 79 (अनंत सिंह की सदस्यता खत्म )

कांग्रेस - 19

CPI( ML) - 12

CPM- 02

CPI - 02

जीतन राम मांझी - 04

जेडीयू - 45

बीजेपी - 77

निर्दलीय -01

इसे भी पढ़ें: बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज, नीतीश कुमार NDA से अलग हुए तो क्या होगी सभी दलों की स्थिति? जानें

इसे भी पढ़ें: बिहार में सियासी उलटफेर की चर्चा के बीच JDU-RJD समेत कई पार्टियों की बैठक, NDA को अलविदा कहेंगे नीतीश कुमार?

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Aug 2022, 12:38 PM