सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद 24 घंटे के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के सम्मान में भारत जोड़ो यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित रहेगी, जिनका आज सुबह निधन हो गया। यात्रा कल दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड, जालंधर से फिर शुरू होगी।

फोटो: @bharatjodo
फोटो: @bharatjodo
user

नवजीवन डेस्क

आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सहित कांग्रेस के नेताओं ने दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने शनिवार को चल रही भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दी है। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के सम्मान में भारत जोड़ो यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित रहेगी, जिनका आज सुबह निधन हो गया। यात्रा कल दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड, जालंधर से फिर शुरू होगी।

उन्होंने आगे कहा कि रविवार को जालंधर में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस भी रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस अब 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।


 बता दें, पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुई थी। फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए। उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia