बिहार: गया गैंगरेप को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा, अपराध रोकने में सुशासन बाबू फेल

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय जानते हैं कि नीतीश राज में कानून व्यवस्था की स्थिति शर्मनाक है और सीएम के अधीन गृहविभाग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गया में एक शख्स को बंधक बनाकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

इसे भी पढ़ें: बिहार: लगातार बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, गया में पति को बंधक बनाकर पत्नी-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए पार्टी की एक जांच समिति बनाई गई है, जो पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि समिति पीड़ितों से मिलकर सारी जानकारी प्राप्त करेगी।

उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के महिलाओं को छेड़खानी की घटना के बाद राजभवन में सूचना देने के बयान को राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि आज राज्यपाल को यहां की कानून-व्यवस्था को लेकर हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

आरजेडी नेता एक ट्वीट कर कहा, “अति-शर्मनाक, राज्यपाल महोदय जानते हैं कि नीतीश राज में कानून-व्यवस्था की शर्मनाक स्थिति है। मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग भ्रष्टाचार की दलदल में डूबा हुआ है। अब आप समझ लीजिए कि बिहार में क्या हालात होंगे, जब राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप कर खुद महिला उत्पीड़न पर संज्ञान लेना पड़ रहा है।”

बिहार: गया गैंगरेप को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा, अपराध  रोकने में सुशासन बाबू फेल

गुरुवार को राज्यपाल ने एक समारोह में लड़कियों और महिलाओं से अपील की थी, “अगर आपके साथ कोई छेड़खानी करता है तो थाने बाद में जाइए, पहले राजभवन में फोन कॉल कीजिए। वहां के अधिकारी आपके साथ जाकर आपकी रिपोर्ट थाने में लिखवाएंगे। इससे बुरी कोई बात नहीं हो सकती है कि हम अपनी बच्चियों की सम्मान की रक्षा न कर सकें।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Jun 2018, 6:11 PM