चीन ने वुहान के उस जंगली जीवों के बाजार को फिर खोला, जहां से दुनिया भर में फैला कोरोना, हैरान कर देगी सच्चाई!

चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस फैला था। जिसके बाद जिंदा जानवरों का लगने वाला बाजार को बंद कर दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि यही से इसकी शुरुवात हुई थी। खबरों के मुताबिक अब उस बाजार को फिर से खोल दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चीन के वुहान में जानवरों के जिस बाजार से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला था उसे फिर से खोल दिया गया है। बाजार में जीवित जंतुओं को बेचने वाले लोग वापस अपनी दुकानें लगाने लगे हैं। जिस बाजार से कोरोना वायरस फैलने की बात कही जाती है, उसका नाम है द हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट कहा जाता है।

इसी बाजार से कोरोना वायरस के फैलने की बात सबसे पहले सामने आई थी। इसके 1 जनवरी को इस बाजार को बंद कर दिया गया था। बाजार में उन सभी जानवरों का मांस मिलता है जिसे इंसान खा सकता हो या उसे खाने की इच्छा रखता हो। वुहान के जानवर बाजार में करीब 112 प्रकार के जीवित जीव-जंतुओं का मांस और इसके अंग बिकते हैं। इसके अलावा मरे हुए जानवर अलग से बिकते हैं।


हालांकि चीन की सरकार ने थोड़ा बदलाव करते हुए बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। अब हुआनान सीफूड मार्केट उत्तरी हानकोउ सीफूड मार्केट के साथ लग रहा है। नई जगह पर बाजार लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वे कुछ दिनों बाद वापस अपनी पुरानी जगह पर बाजार लगा पाएंगे।

बता दें कि चीन के वुहान से कोरोना वायरस फैलने के बाद पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से अब तक 59 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में 59 लाख 5 हजार 292 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस वायरस के कारण 3 लाख 62 हजार 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लाख 79 हजार 678 मरीज स्वस्थ होने का बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।


कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 1300 लोगों ने जान गंवाई है। इसी के साथ यहां महामारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख 3 हजार 330 हो गई है और 4 लाख 98 हजार 725 मरीज ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक कुल 17 लाख 68 हजार 461 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: एशिया में भारत सबसे ज्यादा प्रभावित, दुनिया भर में 9वें पायदान पर, हालात चिंताजनक

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में 7466 नए केस, 175 लोगों की मौत

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 May 2020, 11:57 AM