इमरान के गृह मंत्री का कबूलनामा, सरकार ने इस आतंकी संगठन पर लुटाए करोड़ों रुपये, बोले- दुनिया में खोया विश्वास

इमरान खान ने जुलाई में अमेरिका दौरे के समय यह बात खुद ही कबूल की थी कि उनके देश में अभी भी 30,000 से 40,000 आतंकवादी मौजूद हैं, जो कश्मीर और अफगानिस्तान हिस्सों से प्रशिक्षण ले चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने अपने पीएम इमरान खान और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मंत्रियों को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। साथ ही कहा कि कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन हासिल करने में नाकाम रहा है। इमरान खान के मंत्री ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की लाख कोशिशों के बाद भी दुनिया हिंदुस्तान का ही भरोसा कर रही है।

एजाज अहमद ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर अरबों रुपये खर्च किए है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार ने आतंकी संगठन पर अरबों रुपये खर्च किए ताकि वह मुख्यधारा में बना रहे।


बता दें कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा था कि आतंकवादी संगठन के सदस्यों को मुख्यधारा में लाने की जरुरत है। इमरान खान ने जुलाई में अमेरिका दौरे के समय यह बात खुद ही कबूल की थी कि उनके देश में अभी भी 30,000 से 40,000 आतंकवादी मौजूद हैं, जो कश्मीर और अफगानिस्तान हिस्सों से प्रशिक्षण ले चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने स्वीकार किया कि आज हमारे देश की बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं, ये एक दिन का काम नहीं है। पाकिस्तान पर राज करने वालों ने छवि को बिगाड़ कर रख दिया है, अभी तक जिसने भी देश की सत्ता चलाई है वही पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने का आरोपी है।

इसे भी पढ़ें: तो PoK को भारत का हिस्सा बनाने के लिए सिर्फ मोदी सरकार के आदेश का है इंतजार? सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 12 Sep 2019, 6:59 PM