UP चुनाव में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, राहुल बोले- अब वो न्याय का चेहरा बनेगीं

कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं,हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें, जिस सत्ता के दम पर उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को चोट पहुंचाई गई, उसी सत्ता को वो हासिल करें।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची आज जारी की है। इस लिस्ट में सरकार में न्याय नहीं मिलने वाली कई महिलाएं शामिल हैं। इसमें सबसे खास नाम उन्नाव से है, प्रियंका गांधी ने रेप पीड़िता की मां उषा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। प्रियंका गांधी के इस निर्णय की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ बीजेपी ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!

कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं,हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें, जिस सत्ता के दम पर उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को चोट पहुंचाई गई, उसी सत्ता को वो हासिल करें, कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है।


बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ साल 2017 में रेप किया गया था, उसे अपहरण भी किया गया था। इस मामले में तत्कालीन बीजेपी विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा हुई है। कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से विधायक थे, 2019 में पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया था।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली सूची में 40 प्रतिशत यानी 50 महिलाओं के नाम शामिल है। इसके अलावा 40 प्रतिशत युवाओं को भी टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, 125 में से 50 महिलाओं को दिया टिकट

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */