कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में करेंगे भोजन
दोपहर के भोजन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को दोपहर का भोज दे रहे हैं। खड़गे इस बार भी भोज का आयोजन कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में कर रहे हैं।
दोपहर के भोजन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।
मोएट्स रेस्तरां में लंच करेंगे विपक्षी सांसद
सूत्रों के अनुसार विपक्षी सांसद और नेता दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां में लंच करेंगे और इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों के बीच निर्वाचन आयोग मामले में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
बुधवार को क्या हुआ?
इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को सागर रत्ना रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था और इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की तरफ कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया.
कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर पास
अब एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर से कनॉट प्लेस में ही विपक्षी सांसदों को लंच का न्योता भेजा है। यह इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के बेहद करीब है। लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में लंच और उसके बाद संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर आज सबकी नजर विपक्ष की रणनीति पर रहेगी।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
