कांग्रेस सेवा दल ने विधिक प्रकोष्ठ का गठन किया, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएगा कानूनी मदद

सेवा दल के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने कहा कि यह विधिक प्रकोष्ठ 103 वर्ष पुराने कांग्रेस सेवा दल की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कानून के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास करेगा।

कांग्रेस सेवा दल ने विधिक प्रकोष्ठ का गठन किया, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएगा कानूनी मदद
i

कांग्रेस सेवा दल ने गरीबों और जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। बी वी श्रीनिवास ने कहा कि यह प्रकोष्ठ कानून के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास करेगा।

श्रीनिवास बी.वी. की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

कांग्रेस सेवा दल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार को हुई एक बैठक में संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में विधिक प्रकोष्ठ की संरचना और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कानून के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।


जमीनी स्तर तक विधिक नेटवर्क विकसित करेगा

इस बैठक में यह तय किया गया कि विधिक प्रकोष्ठ ‘‘कांग्रेस सेवा दल की सेवा, अनुशासन, राष्ट्रीय प्रतिबद्धता और जनकल्याण की भावना’’ के अनुरूप काम करेगा और राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला और जमीनी स्तर तक विधिक नेटवर्क विकसित करने का प्रयास करेगा।

इसे भी पढ़ेंः असम में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गौरव गोगोई समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

सेवा दल की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा

सेवा दल के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने कहा, ‘‘यह प्रकोष्ठ न्याय, संवैधानिक मूल्यों, पारदर्शिता और नागरिक सेवा के प्रति प्रतिबद्ध देशव्यापी विधिक नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम करेगा।’’ उन्होंने कहा कि 103 वर्ष पुराने कांग्रेस सेवा दल की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधिक प्रकोष्ठ कानून के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए