कांग्रेस ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर BJP को घेरा, कहा- यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि यह लोगों की इच्छा नहीं है कि राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ाया जाए। राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने से लोकतंत्र के मूल्य और संघवाद की भावना कमजोर होगी।

कांग्रेस ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर BJP को घेरा, कहा- यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता
कांग्रेस ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर BJP को घेरा, कहा- यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने शुक्रवार को मणिपुर में एक बार फिर छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन बढ़ाए जाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता है। कांग्रेस ने साथ ही कहा कि इस कदम से लोकतंत्र के मूल्य कमजोर होंगे और राज्य की जनता ऐसा नहीं चाहती।

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता है कि राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोगों की इच्छा नहीं है कि राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ाया जाए। राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने से लोकतंत्र के मूल्य और संघवाद की भावना कमजोर होगी।’’


के. मेघचंद्र ने कहा, ‘‘राज्य में कोई मजबूत (बीजेपी) नेता न होने के कारण राष्ट्रपति शासन का विस्तार होगा। यह डबल इंजन वाली सरकार की विफलता है। राष्ट्रपति शासन शांति बहाली के लिए एक अस्थायी उपाय है। हालांकि, आंतरिक कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के कारण इसका लगातार विस्तार अभूतपूर्व है।’’

बता दें कि केंद्र सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त से अगले छह महीने के लिए एक बार और बढ़ा सकती है। इस संबंध में लोकसभा के बाद राज्यसभा में एक वैधानिक संकल्प लाने के लिए नोटिस दिया गया है, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया है। मणिपुर में हालात पिछले काफी समय से चिंताजनक बने हुए हैं। राज्य में लंबे समय से जारी जातीय तनाव और हिंसा को देखते हुए केंद्र सरकार ने 13 फरवरी, 2024 को वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर BJP को घेरा, कहा- यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia