कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया, कड़ी सुरक्षा के चलते कई रूट किए गए डायवर्ट

ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया। दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात के कई रूट बदल दिए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी अपना बयान दर्ज कराएंगी। ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात के कई रूट बदल दिए गए हैं। पुलिस ने सड़क पर कई बैरिकेड्स लगा दिए। 24 अकबर रोड से ईडी कार्यालय पर्यावरण भवन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड तक के रास्ते में बैरिकेड्स लगाए गए थे।


कई रूट किए गए डायवर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से गुरुवार को कुछ सड़कों से बचने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है, "कृपया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें। विशेष व्यवस्था के कारण इन सड़कों पर यातायात की आवाजाही संभव नहीं होगी।"

लोगों से गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से ऊपर बताए गए समय के दौरान बचने के लिए भी कहा गया है।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सुबह में आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस मीडिया को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोक रही है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया था, "इस मनमानी की केवल उम्मीद की जानी थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।"

इसे भी पढ़ें: 'गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को AICC दफ्तर में प्रवेश करने से रोक रही है दिल्ली पुलिस', कांग्रेस का आरोप

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia